सिमडेगा जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक, नवंबर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते संघ के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक में नवंबर में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता पर चर्चा हुई. बैठक में आत्मरक्षा प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में सिमडेगा जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक सचिव जूनास डांग की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के सचिव एवं प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाएं शामिल हुए.

विज्ञापन

बैठक की शुरुआत पूर्वी सिंहभूम के साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी, पतमदा, जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की रेफरी ट्रेनिंग में सफल प्रतिभागी पद्मावती कुमारी और दीक्षित कुमारी को सम्मानित करने के साथ हुई. संघ के सचिव जूनास डांग और संयुक्त सचिव ने दोनों को सम्मानित किया.

बैठक में नवंबर माह में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पर विस्तार से चर्चा की गयी. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया.

जूनास डांग ने सभी प्रशिक्षकों से प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बालक-बालिकाओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण देने और अधिक से अधिक लोगों को ताइक्वांडो आत्मरक्षा व खेल के प्रति जागरूक करने की अपील की.

बैठक में सचिव जूनास डांग, संयुक्त सचिव सह राष्ट्रीय रेफरी अजय सिंह, राष्ट्रीय रेफरी सह प्रशिक्षिका पद्मावती कुमारी, दीक्षित कुमारी, कोषाध्यक्ष सह प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह, प्रशिक्षक मुन्ना ग्वाला, दिनेश्वर धुर्वा, प्रेम किंडो, मरकुस कुजूर, प्रमोद किड़ो, राजेंद्र मांझी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola