सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
दो बाइक की टक्कर हुई टक्कर
बानो. बानो थाना के हाटिंगहोडे स्थित आवासीय विद्यालय के समीप दो बाइक की टक्कर में एक की युवक मौत हो गयी, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सिजांग निवासी इमानुएल तोपनो (38 वर्ष) मोटरसाइकिल से अपने घर से किरीबुरू जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार सचिन सुरीन व पौलुस समद से आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में सिंजाग निवासी इमानुएल तोपनो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि सचिन सुरीन व पौलुस समद गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गयी. साथ ही शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए