सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल
ऑटो दुर्घटनाग्रस्त
सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के भेड़ीकुदर में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक बालक की मौत व चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार ताराबोगा गोबरधंसा निवासी आशीष गुड़िया, अभिषेक बागे, फ्लोरा सुरीन, गुलशन सुरीन व मुस्कान लुगून किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से बुजगा जा रहे थे. इस क्रम में सदर थाना क्षेत्र की बीरू पंचायत के भेड़ीकुदर मुख्य पथ में एक बैल से टकरा कर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में बालक अभिषेक बागे की मौके पर ही मौत हो गयी. सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए