युवाओं को स्वरोजगार और योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार और योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन

सिमडेगा. केरसई प्रखंड की कोनजोबा पंचायत में शनिवार को युवासभा का आयोजन किया गया. सभा में मुखिया मुनस खेस, पंचायत सचिव, पेन आइआइटी के जिला कॉर्डिनेटर, वार्ड सदस्य असरानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. मंच संचालन कुरडेग के हब मैनेजर निशि ने किया. निशि ने युवा, महिला और बाल सभा के महत्व पर जोर देते हुए 18 से 35 वर्ष के युवाओं की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया. सभा में छह युवाओं ने अपने विचार रखे. केरसई हब मैनेजर रश्मि केरकेट्टा ने टीआरआइ फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था सोलर ग्रिड, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और स्वरोजगार से जुड़े कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है. वहीं जिला कॉर्डिनेटर ने कल्याण गुरुकुल के माध्यम से प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कंस्ट्रक्शन सहित अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण की जानकारी दी. मुखिया मुनस खेस ने पंचायत के समग्र विकास के लिए युवाओं की भागीदारी को जरूरी बताया. सभा में युवाओं ने खेल मैदान, लाइब्रेरी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की.

महाभंडारे के साथ वार्षिक धार्मिक महोत्सव संपन्न

कोलेबिरा. प्रखंड के काल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक धार्मिक महोत्सव का समापन शनिवार को नगर भ्रमण और महाभंडारे के साथ हुआ. इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. महोत्सव के अंतिम दिन 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन हुआ. इसके बाद मां भगवती का नगर भ्रमण कराया गया. शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर काल्हाटोली गांव तक निकाली गयी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम में पुरोहित के रूप में पंडित प्रदीप पांडा और पवन शर्मा ने अनुष्ठान संपन्न कराया, जबकि यजमान की भूमिका पंचम सिंह, तारकेश्वर सिंह और छत्रपति सिंह ने सपत्नीक निभायी. अखंड हरिकीर्तन में काल्हाटोली, टुटीकेल, झपला, केलुगा, छोटका टोली, रामजड़ी बस्ती, उकौली, लचरागढ़ खास, कोलेबिरा, कारीमाटी, खरवागढ़ा, जलडेगा, बानो, फुलवाटांगर, बरसलोया, सिमडेगा और गुमला की कई कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola