दुरीलारी गांव में टांगी से मार कर एक की हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग घटना
विज्ञापन
कोलेबिरा.
थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरचुआ पंचायत के दुरीलारी गांव में 45 वर्षीय याकूब केरकेट्टा की टांगी से मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में अज्ञात लोगों ने याकूब केरकेट्टा को अज्ञात लोगों ने टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद परिजनों ने सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया, किंतु रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है.फांसी लगा कर की आत्महत्या
जलडेगा
. बांसजोर प्रखंड के कुरकुरा लंगड़ाटोली निवासी प्रकाश डांग (पिता- बाथलोमी डांग) ने मंगलवार की अहले सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार अहले सुबह लोगों ने देखा कि प्रकाश डांग एक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ है. लोगों ने पेड़ से शव को नीचे उतारा. थाना को सूचना दी गयी. सूचना के बाद बांसजोर ओपी प्रभारी के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन