ePaper

कस्तूरबा गांधी विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित होने पर कई कार्यक्रम

Updated at : 29 Mar 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित होने पर कई कार्यक्रम

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो को पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित होने पर शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल: 29 एसआइएम: 4-प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे,5-उपस्थित लोग बानो. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो को पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित होने पर शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी, थाना प्रभारी विकास कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, बीस सूत्री अध्यक्ष विदेशिया बड़ाइक, बीआरसी बीपीएम विकास शरण, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय साहू, इंजीनियर सह शोधकर्ता संतोष प्रधान उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान और मंगलाचरण प्रस्तुत किया. विद्यालय के वार्डेन अनुराधा प्रसाद, शिक्षिका कमला बड़ाइक और प्रदीप कुमार सिंह ने पीएम श्री विद्यालय और एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर आयोजित कार्यक्रम के विषय पर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि सिमडेगा जिले में कुल 11 विद्यालयों को पीएम श्री की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. इसमें बानो प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को भी पीएमश्री के रूप में चयनित किया गया है जो गर्व की बात है. मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित कुछ स्कूलों को पीएम श्री विद्यालयों के रूप में शामिल किया जा रहा है. जिससे इन विद्यालय में भी शिक्षा के स्तर को बढ़ावा मिल सकेगा. विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की कड़ी मेहनत, सफल संचालन और अथक प्रयास का यह परिणाम है कि बानो कस्तूरबा गांधी विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा मिला. पीएम श्री के तर्ज पर विकसित होने पर विद्यालय और यहां के विद्यार्थियों को बहुत सारी सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी. साधन संसाधन में बढ़ोतरी होगी. बच्चों में गुणात्मक शिक्षा का बढ़ावा मिलेगा. विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी बानो विकास कुमार ने कहा कि कस्तूरबा गांधी को पीएम श्री का दर्जा मिलना विद्यालय के लिए गर्व की बात है. विद्यालय के बच्चों को आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा. बच्चे पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें. वैज्ञानिक शोधकर्ता सह एक्सपर्ट टॉक इंजीनियर संतोष प्रधान ने बच्चों को वैज्ञानिक शोध के बारे में विस्तृत रूप से बताया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी व नृत्य मंडलियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन कमला बड़ाइक और प्रदीप कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विनय साहू, शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, विद्यालय में वार्डन अनुराधा प्रसाद साहू, शिक्षिका कमला बड़ाइक, अनस्तसिया मिंज, आभा होरो, महिमा लुगुन, प्रीति रावत, सोनम कुमारी, रोशनी कुमारी, शकुंतला कुमारी,रोशनी दास सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola