ePaper

मंजु लकड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Updated at : 02 Feb 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
मंजु लकड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

नगर निकाय चुनाव. विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं. नाम निर्देशन पत्रों की खरीद व दाखिल करने की प्रक्रिया लगातार जारी है. इस क्रम में सोमवार को अध्यक्ष पद समेत विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों ने संबंधित कार्यालय प्रकोष्ठों में नामांकन पत्रों की खरीद व दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए परियोजना निदेशक आइटीडीए, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस दौरान एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र की खरीद की गयी. वहीं मंजू लकड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इधर, वार्ड संख्या एक से पांच के लिए बीडीओ सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन पत्रों की बिक्री की गयी. इस दौरान वार्ड संख्या एक से कोई नामांकन पत्र की खरीद नहीं हुई. वार्ड संख्या दो से एक, वार्ड संख्या तीन से कोई नहीं, वार्ड संख्या चार से कोई नहीं तथा वार्ड संख्या पांच से एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा. नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड संख्या एक से प्रतिमा लकड़ा, वार्ड संख्या दो से नील प्रभा तिग्गा, वार्ड संख्या चार से रिशमला देवी व वार्ड संख्या पांच से कमला कुमारी शामिल हैं. वार्ड संख्या छह से 10 के लिए अंचल अधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन पत्रों की खरीद की गयी. इस क्रम में वार्ड संख्या छह से एक, वार्ड संख्या लात से एक, वार्ड संख्या आठ से दो, वार्ड संख्या नौ से दो तथा वार्ड संख्या 10 से एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा. इस दौरान कुल सात अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई. इसमें वार्ड संख्या 11 से एक, वार्ड संख्या 12 से एक, वार्ड संख्या 13 से कोई नहीं, वार्ड संख्या 14 से एक तथा वार्ड संख्या 15 से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ. वहीं वार्ड संख्या 12 से निशा देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गयी. इस दौरान वार्ड संख्या 16 एवं 17 से कोई नाम निर्देशन पत्र की खरीद नहीं हुई. वार्ड संख्या 18 से दो, वार्ड संख्या 19 से एक तथा वार्ड संख्या 20 से कोई अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा. नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड संख्या 16 से शीतला कुष्मा, वार्ड संख्या 18 से मेरी सुचिता कुल्लू, वार्ड संख्या 19 से सुषमा कुजूर तथा वार्ड संख्या 20 से कसीम रजा एवं मो रुस्तम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola