महिला जागृति एफपीओ को मिली 15 लाख की अनुदान राशि
महिला जागृति एफपीओ को मिली 15 लाख की अनुदान राशि
सिमडेगा. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) की ओर से किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को सहायता अनुदान राशि हस्तांतरण के शुभारंभ सह कार्यशाला का आयोजन बिरसा कृषि विवि सभागार में किया. कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. मौके पर जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एफपीओ महिला जागृति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को 15 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गयी. बताया गया कि यह अनुदान राशि प्रदर्शन के आधार पर प्रतिवर्ष आगामी चार वर्षों तक उपलब्ध कराया जायेगा. कार्यशाला में जिले के विभिन्न एफपीओ के लगभग 25 सदस्यों ने भाग लिया. एफपीओ सदस्यों ने बताया कि अनुदान राशि से छोटे व सीमांत किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी. साथ ही किसानों की उपज की खरीद-बिक्री और विपणन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलेगी. उपायुक्त कंचन सिंह ने समूह की महिलाओं को चेक सौंपते हुए बेहतर कार्य के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि जिले को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है और एफपीओ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कार्यक्रम में मौजूद किसानों और एफपीओ प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन एवं जिला कृषि पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यशाला में एफपीओ को सशक्त बनाने, विपणन व्यवस्था सुधारने और किसानों की आय बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए