वार्षिक पत्रिका ज्योत्स्ना के 17वें संस्करण का लोकार्पण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वार्षिक पत्रिका ज्योत्स्ना के 17वें संस्करण का लोकार्पण
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
सिमडेगा. वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित रामरेखा धाम विद्या मंदिर उवि सरखुटोली में प्रांतीय प्रधानाचार्य सह समिति बैठक हुई. इसका शुभारंभ सरस्वती माता, भारत माता, सरना माता व ओम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन के साथ हुआ. बैठक में झारखंड में संचालित 71 विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा 41 समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ज्योत्स्ना के 17वें संस्करण का लोकार्पण किया गया. मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री, वनवासी कल्याण आश्रम के भगवान सहाय ने कहा कि हमारे कार्य का मूल उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण है. हमें सतत प्रयास करना होगा, ताकि हमारे शहीदों के सपनों का भारत पुनः सशक्त और गौरवशाली रूप में खड़ा हो सके. कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय, अखिल भारतीय शिक्षा प्रमुख पीवी राधाकृष्णन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, क्षेत्रीय शिक्षा प्रमुख सिरीष कोराने, सह मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, खेदु नायक, देवनंदन सिंह , मंगल सिंह मुंडा, तपेश्वर जी, हीरालाल महतो, संतोष दास समेत विभिन्न विद्यालयों से आये प्रधानाचार्य एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन