कुरडेग में 25 फाइलेरिया मरीजों को मिली एमएमडीपी किट, स्व-देखभाल की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सिम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया और उन्हें बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए।

विज्ञापन

कुरडेग, सिमडेगा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरडेग में फाइलेरिया मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम कार्यक्रम के तहत किट वितरण और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान 25 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को नियमित स्व-देखभाल के लिए आवश्यक जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराना तथा बीमारी के कारण होने वाली जटिलताओं और दिव्यांगता की रोकथाम करना था.

स्व-देखभाल पर दिया जोर

कार्यक्रम में बताया गया कि फाइलेरिया यानी लिम्फेटिक फाइलेरियासिस लंबे समय तक रहने पर हाथ-पैरों में सूजन, हाइड्रोसील समेत अन्य शारीरिक जटिलताओं का कारण बन सकता है. समय पर उपचार और उचित स्व-देखभाल नहीं होने पर मरीजों को लंबे समय तक शारीरिक परेशानी और दैनिक कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

फाइलेरिया प्रभावित मरीजों के लिए नियमित स्व-देखभाल, साफ-सफाई, व्यायाम, घाव की उचित देखभाल और सही पोस्चर अपनाना महत्वपूर्ण बताया गया.

एमएमडीपी किट के इस्तेमाल की दी जानकारी

इस दौरान एमपीडब्ल्यू रामविलास साय ने मरीजों को एमएमडीपी किट के सही उपयोग की प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी. जिला प्रोग्राम लीडर दिनेश्वर प्रधान ने भी फाइलेरिया से बचाव और देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी.

कार्यक्रम में डॉ दिलीप कुमार बेहेरा, राकेश रोशन केरकेट्टा, कुलदीप कुमार, सुनील भगत, राजू कुमार पिरामल, राजू साय एमपीडब्ल्यू, अब्राहम तिर्की बीटीटी समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola