शिव मंदिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि बानो. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. मंदिर परिसर में संकल्प के बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के बीच मुख्य मार्ग से होते हुए जलाशय तक यात्रा की. जलाशय में विधिवत पूजन के पश्चात कलश लेकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे. पूरे बानो मुख्यालय में ‘जय श्री राम’ के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा. कलश यात्रा में 1001 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया. पूजन कार्य आचार्य प्रदीप पंडा एवं संतोष द्विवेदी द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराया गया. जबकि यजमान के रूप में कृष्णा सोनी सपत्नीक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में आनंद चौरसिया, विश्वनाथ बड़ाईक, रतन साहू, क्लीवर भोक्ता, अनूप साहू, करुण रोय, संदीप साहू, उदय कुमार एवं रूपेश सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा. मौके पर अखंड हरिकीर्तन, नामकरण एवं यज्ञ का शुभारंभ किया गया. सोमवार को पूर्णाहुति के साथ नगर भ्रमण और भंडारे का आयोजन किया जायेगा. महिला मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह कुरडेग. उमा महेश्वर महावीर मंदिर प्रांगण में महिला मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. महिलाओं ने कहा कि रंगों का यह त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है. गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाना और खुशियां बांटना ही होली की परंपरा है. मौके पर महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाईं. समारोह में किरण देवी, वीणा जायसवाल, लीला देवी, बबली मिश्रा, पूजा देवी, सुनीता मिश्रा, उमा देवी, दुलारी देवी, अनिता देवी, बसंती देवी, शारदा देवी, सुनीता देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola