घाघमुंडा में निकली कलश यात्रा, अखंड हरिकीर्तन आज से

Updated:
विज्ञापन

घाघमुंडा में निकली कलश यात्रा, अखंड हरिकीर्तन आज से

विज्ञापन

कुरडेग. घाघमुंडा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और जय श्रीराम के जयकारों के साथ श्रद्धालु खाली जोरा नदी छठ घाट पहुंचे, जहां पुरोहित प्रदीप सारंगी ने कलश पूजा संपन्न करायी. इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए कुरडेग चौक व थाना मार्ग से पुनः मंदिर परिसर पहुंचे. यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष गेरुआ वस्त्र धारण कर कीर्तन करते हुए शामिल हुए. मंदिर पहुंच कर अखंड हरिकीर्तन वेदी स्थल पर अधिवास पूजा के लिए कलश स्थापित किया गया. शनिवार की सुबह सात बजे से अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा. मौके पर श्रद्धालुओं के बीच बाल भोग का वितरण किया गया. कलश यात्रा में समिति के मनोज मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, श्रवण बड़ाइक, उमेश जायसवाल, अनुज श्रीवास्तव, अनुज गुप्ता, विक्की पासी, रंजीत साहू, वैभव प्रधान, सतीश सारंगी, संजू नायक आदि शामिल हुए.

कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू

जलडेगा. प्रखंड के ओड़गा कुम्हारटोली गांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालु भगवा ध्वज लिए हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, जय श्रीराम के जयघोष तथा भजन कीर्तन कर रहे थे. पंडित मदन मिश्रा तथा यजमान मिलू महतो के उपस्थिति में देव नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया. श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर ओड़गा स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापित किया गया. शनिवार को सुबह आठ बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू किया जायेगा. रविवार को अखंड हरिकीर्तन का समापन के बाद नगर भ्रमण, हवन पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola