12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड बनी उप विजेता, हरियाणा से हुई पराजित

jharkhand news: महिला हॉकी झारखंड की टीम उप विजेता बनी. हॉकी हरियाणा की टीम ने 3-0 से पराजित किया. 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम के उप विजेता बनने पर हॉकी झारखंड समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है.
Jharkhand news: 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम हॉकी हरियाणा से पराजित होकर उप विजेता बनी. आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक आयोजित 12वीं हॉकी राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम का फाइनल मुकबाला हॉकी हरियाणा से हुआ. खेल के दौरान हरियाणा ने झांरखड को 3-0 गोल से पराजित किया. झारखंड टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.
महिला हॉकी झारखंड को 2013 से मिल रहा पदक
झारखंड की टीम विगत एक दशक से हर वर्ष पदक जीत रही है. इसके तहत वर्ष 2013 में कांस्य पदक जीतने में झारखंड की टीम सफल रही है. वहीं, 2014 में भी कांस्य पदक, 2015 में रजत, 2016 में कांस्य, 2017 मे कांस्य, 2018 में स्वर्ण, 2019 में स्वर्ण, 2021 में रजत और इस साल भी महिला हॉकी झारखंड की टीम को रजत पदक पर भी संतोष करना पड़ा.
महिला हॉकी झारखंड के खिलाड़ी
महिला हॉकी झारखंड की टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बाड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, किरण बाड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा और सलोमी कंडुलना थी. वहीं, कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है.
हॉकी झारखंड समेत अन्य दी बधाई
झारखंड टीम के उप विजेता होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सोहन बड़ाइक, कमलेश्वर मांझी, सुनील तिर्की, प्रंख्रासियूस टोप्पो, प्रतिमा बरवा, एलशन किड़ो, वेद प्रकाश, बसंत बा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, सुभिला मिंज, बलबीर प्रसाद, मुकुट डुंगडुंग, राहुल मिंज, फादर पौलूस बागे, टिंटूस बाड़ा, नवीन मिंज, सोनू ठाकुर, विजय तिर्की, सहित हॉकी सिमडेगा के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी.
रिपोर्ट : रविकांत साहू, सिमडेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










