मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद निर्वाचन के सफल व निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने विभिन्न मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सिमडेगा कॉलेज में बनाये गये मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम व डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया. इसके अलावा वार्ड संख्या सात स्थित कुंज नगर सामुदायिक भवन, वार्ड संख्या 11 स्थित राज्य संपोषित बालक उवि तथा वार्ड संख्या 12 नीचे बाजार सामुदायिक भवन में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान दिवस पर मतदाताओं को उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. वार्ड संख्या 11 के मतदान केंद्र में रैंप निर्माण कराने तथा विद्युत व्यवस्था को सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाने का विशेष निर्देश दिया गया. साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों व पुलिस के ठहरने के लिए उपयुक्त कक्षों का चयन कर वहां गद्दा, बेडशीट समेत आवश्यक सामग्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. मतदान केंद्रों और उनके आसपास विशेष साफ-सफाई रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. सभी मतदान केंद्र में, दिशा सूचक, दीवार लेखन व वोटिंग कंपार्टमेंट का लेआउट करने एवं सभी कार्य को समय से पूरा कर लेने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, भूमि सुधार उप समाहर्ता अरुणा कुमारी, डीएसपी रणवीर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola