अवैध महुआ शराब खिलाफ छापेमारी, 50 किलो जावा महुआ नष्ट

Updated:
विज्ञापन

अवैध महुआ शराब खिलाफ छापेमारी, 50 किलो जावा महुआ नष्ट | Prabhat Khabar Network

जलडेगा के हकेयू और गंझूटोली में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 50 किलो जावा महुआ नष्ट किया और शराब माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी।

विज्ञापन

जलडेगा : ओडगा ओपी पुलिस ने टाटी पंचायत के हकेयू, गंझूटोली में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान लगभग 50 किलो महुआ जावा बरामद कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनायी जा रही है. सूचना के आधार पर ओपी प्रभारी मुर्तजा अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हकेयू, गंझूटोली में छापामारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ जावा मिला, जिसे नियमानुसार नष्ट किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने चेतावनी देते हुए दोबारा पकड़े जाने पर कानूनी कारवाई की बात कही गयी. ओपी प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों से उन्होंने ने अपील की कि अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. जिससे अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola