हिंदू सम्मेलन सह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 24 को

Updated:
विज्ञापन

हिंदू सम्मेलन सह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 24 को

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा स्टेडियम परिसर में 24 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन सह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसको लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक व धार्मिक समागम को भव्य बनाने के लिए प्रतिनिधियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कार्यक्रम को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया है. इस कड़ी में प्रतिनिधियों ने लाचारगढ़, रामजड़ी और बरसलोया आदि क्षेत्रों का दौरा किया. सदस्यों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को आमंत्रण पत्र सौंपा और उनसे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया. यह आयोजन क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता व आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से भक्ति व शक्ति का संदेश देने की योजना है. क्षेत्र के कोने-कोने तक इस कार्यक्रम की गूंज पहुंचाने में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सक्रिय हैं. अभियान का नेतृत्व संघ के सह संयोजक अशोक इंदवार, संरक्षक चिंतामणि कुमार, मीडिया प्रभारी सुमंत कुमार, संरक्षक जनेश्वर बिल्हौर, संरक्षक दिलेश्वर सिंह आदि कर रहे हैं.

हिंदू महासम्मेलन आज

बानो. बानो स्थित डिग्री काॅलेज के निकट स्थित मैदान में 19 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा. यह जानकारी कामेश्वर सिंह ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola