क्विज में हाई स्कूल बीरू अव्वल

Updated:
विज्ञापन

क्विज में हाई स्कूल बीरू अव्वल

विज्ञापन

सिमडेगा

. डायट सिमडेगा की तरफ से एकदिवसीय क्विज का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 10 प्रखंडों के 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्राचार्य डायट दीपक राम ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं. प्रतियोगिता को कुल छह राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, करंट अफेयर्स एवं डिजिटल विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गये. विद्यार्थियों ने त्वरित उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. क्विज में प्रथम स्थान हाई स्कूल बीरू, द्वितीय स्थान पीएमश्री एसएस प्लस टू उवि कुरडेग व तृतीय स्थान एसएस प्लस टू उवि कोलेबिरा ने प्राप्त किया. सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्राचार्य डायट ने ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जिला स्तरीय क्विज में सभी 10 प्रखंडों से चयनित तीन-तीन विद्यालयों के 120 छात्र-छात्राओं व प्रत्येक विद्यालय के एक-एक शिक्षक इस प्रतियोगिता में शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन आभा एक्का व संचालन कंचन मंगला किंडो ने किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में सुनील कुमार गुप्ता, पीयूष लकड़ा, अनिल कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola