जनता दरबार लगा कर सुनी लोगों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार लगा कर सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगा कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उपायुक्त ने हर आवेदकों की समस्या को गंभीरता से सुन संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए अग्रसारित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये, ताकि जरूरतमंदों को शीघ्र राहत मिल सके. जनता दरबार में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा दिलाने, रोजगार उपलब्ध कराने, ऑनलाइन दर्ज नामांतरण मुकदमे को निरस्त कराने, खराब सार्वजनिक पेयजल सुविधा की मरम्मत कराने, पेंशन स्वीकृति, बिजली बिल व मीटर से संबंधित समस्याओं के समाधान, अबुआ आवास योजना की किस्त भुगतान कराने तथा राशन कार्ड योजना का लाभ दिलाने समेत अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए.

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज से

जलडेगा. ओड़गा कुम्हारटोली में पंचम चतुर्थी के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 20 फरवरी से किया गया है. कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी को सुबह आठ बजे से कलशयात्रा निकाली जायेगी. 21 फरवरी को अखंड हरिकीर्तन शुरू किया जायेगा. 22 फरवरी को अखंड हरिकीर्तन का समापन, नगर भ्रमण, हवन व पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola