ठेठईटांगर में गणेश उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रतियोगिता में निशा ग्रुप प्रथम

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मुखिया बधू मांझी और भाजपा नेता नरेंद्र बड़ाइक ने संयुक्त रूप से काटा फीता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ठेठईटांगर में गणेश पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. समिति ने अतिथियों का सम्मान किया और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ठेठईटांगर. प्रखंड क्षेत्र में गणेश पूजा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ठेठईटांगर गणेश पूजा समिति बाजार टोली की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज, पूर्व मुखिया बधू मांझी और भाजपा नेता नरेंद्र बड़ाइक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. समिति की ओर से अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गायक रतन बड़ाइक ने गणेश वंदना से की. इसके बाद रजनी रानी के गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. ओडिशा से आये गायक आकाश बड़ाइक ने भी प्रस्तुति दी. मनीषा लकड़ा, सुभाष महतो और डांसर सुष्मिता ने नागपुरी व फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति दी.

नृत्य प्रतियोगिता में निशा ग्रुप ने प्रथम, काजल ग्रुप ने द्वितीय तथा कृतिका ग्रुप और प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मंच संचालन श्रवण कुमार ने किया.

आयोजन को सफल बनाने में बसंत प्रधान, श्रवण सेनापति, रामनाथ महतो, संजय कुमार, अरुण इंदवार, उदय बड़ाइक, बिरेंद्र यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश प्रधान, राधे प्रधान, बिनोद कुमार नून, परमानंद कुमार, अंकेश कुमार, सुभाष कुमार, अविनाश बड़ाइक, मनोज महली, राजन बड़ाइक, धनंजय ठाकुर, कृष कुमार, अभिषेक महतो, गौरव कुमार, आकाश कुमार और सिंटू कुमार समेत समिति के सदस्यों की भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola