झूलों-खेलों और व्यंजनों ने बढ़ाया मेले का उत्साह

Updated:
विज्ञापन

ऐतिहासिक गांधी मेला उमड़ रही है लोगों की भीड़

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा में आयोजित ऐतिहासिक गांधी मेला इन दिनों जिलेवासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है. गुरुवार को मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी. हजारों लोगों ने मेले का आनंद उठाया. दिनभर मेला परिसर में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं. भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों को चलना तक मुश्किल हो गया. मेले की वजह से प्रिंस चौक से लेकर महावीर चौक तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा. मेले में मौत का कुआं, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, टोरा-टोरा, नाव झूला, ड्रैगर झूला और जल परी जैसे आकर्षक झूलों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. बच्चों के लिए मिकी माउस और घोड़ा झूला विशेष आकर्षण बने हुए हैं. मेले में खिलौने, कपड़े, बर्तन समेत लगभग एक हजार से अधिक प्रकार की दुकानें लगायी गयी हैं, जहां लोगों की भीड़ देखी जा रही है. खासकर यूपी से आये खाजा की दुकानों की लंबी श्रृंखला लोगों को लुभा रही है. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल भी मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं. मेले के साथ-साथ प्रशासन द्वारा विकास मेला का आयोजन भी किया गया है. इसमें विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगा कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. वहीं एनजीओ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाये हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी है और पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला परिसर की निगरानी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola