बार एसोसिएशन परिसर में 70 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सदस्यों के स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बार एसोसिएशन परिसर, सिमडेगा में शांति भवन मेडिकल सेंटर द्वारा निःशुल्क जनरल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. इसमें 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सलाह दी गई.

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला बार एसोसिएशन परिसर में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू की ओर से निःशुल्क जनरल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. शांति भवन मेडिकल सेंटर के जनरल फिजिशियन ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया.

विज्ञापन

शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन की निःशुल्क जांच की गयी. चिकित्सकों ने लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गयी.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों तक उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उचित परामर्श और उपचार की दिशा में पहल की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola