राज्यपाल से मिल कर पूर्व सैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

राज्यपाल से मिल कर पूर्व सैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर झारखंड के सैनिक परिवारों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में युद्धभूमि में वीरगति प्राप्त सैनिक की धर्मपत्नी या परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने, झारखंड की सरकारी नौकरियों में अन्य राज्यों की तर्ज पर कम से कम 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी की गयी है. इसके अलावा युद्ध या ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को वर्तमान में दी जा रही अनुग्रह सहायता राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ा कर 50 लाख रुपये करने, सिमडेगा में सैनिक बोर्ड की स्थापना, चिकित्सा पॉलीक्लिनिक और सीएसडी कैंटीन खोलने, एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स बनाने तथा युद्ध स्मारक के लिए सरकारी भूखंड उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गयी. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आभार पत्र भी सौंपा. राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की पहल की सराहना करते हुए इसे कृतज्ञता का सुंदर उदाहरण बताया और आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जायेगी.

ट्रक पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित

जलडेगा. बांसजोर ओपी के निकट एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक राउरकेला की ओर से सिमडेगा की ओर जा रहा था. इस दौरान एक वाहन को साइड देने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि घटना में वाहन चालक व खलासी दोनों सुरक्षित हैं. वाहन पलटने से ट्रक पर लदा लोहे के सामान समेत कई सामान बिखर गये. घटना के बाद तत्काल ओपी प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और ट्रक के चालक व खलासी से हाल चाल जाना. हल्की चोट लगने के कारण स्वास्थ्य केंद्र बांसजोर में इलाज कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola