ePaper

राजस्व वसूली का शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करें विभाग : उपायुक्त

Updated at : 28 Jan 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व वसूली का शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करें विभाग : उपायुक्त

वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में विभागवार राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में विभागवार राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षासिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण व आंतरिक संसाधनों से संबंधित बैठक हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में विभागवार राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने एक-एक कर सभी संबंधित विभागों से प्राप्त राजस्व की स्थिति की जानकारी लेते हुए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उत्पाद अधीक्षक कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, मोटरयान निरीक्षक, नीलाम पत्र, जिला मत्स्य कार्यालय, जिला खनन कार्यालय एवं जिला अवर निबंधक कार्यालय की समीक्षा की गयी. बताया गया कि उत्पाद अधीक्षक द्वारा खुदरा उत्पाद दुकानों से 73.25 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गयी है, जबकि जिला परिवहन कार्यालय की वसूली 85.48 प्रतिशत रही. मोटरयान निरीक्षक द्वारा अब तक 29.60 प्रतिशत वसूली की गयी है, जिसे बढ़ाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया. नीलाम पत्र से संबंधित मामलों में सर्टिफिकेट केस समेत अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन कर राजस्व संग्रहण बढ़ाने पर जोर दिया गया. जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा वार्षिक लक्ष्य 13.70 के विरुद्ध 10.45 की वसूली की गयी है, जो 76.27 प्रतिशत है. इसके अलावा उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को आपदा से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन, भूमि हस्तांतरण, लैंड बैंक, माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के लंबित वादों के निस्तारण, झार सेवा पोर्टल अंतर्गत जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत संदिग्ध कृषकों के सत्यापन तथा भूमि सीमांकन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, नगर परिषद प्रशासक, सभी अंचलाधिकारी, सभी हल्का कर्मचारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगायें

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में बच्चों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम व अवैध तस्करी पर नियंत्रण को लेकर बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने नारकोटिक्स अधिनियम के अंतर्गत जिले में की गयी अब तक की कार्रवाई, गांजा सीजर एवं संबंधित अभियानों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कोपटा के प्रावधानों के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगायी जाये. उपायुक्त ने दवा दुकानों पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए नशे की दवाइयों की अवैध बिक्री में संलिप्त दुकानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगायें

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध खनन के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी स्थिति में अवैध खनन नहीं होने दिया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola