चेकडैम से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा व गांव की बदलेगी तस्वीर : विधायक

Updated:
विज्ञापन

कोनजोबा पंचायत के बगई नाला में एकल चेकडैम निर्माण का शिलान्यास

विज्ञापन

सिमडेगा. राज्य योजना के तहत केरसई प्रखंड की कोनजोबा पंचायत स्थित बगई नाला में एकल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक भूषण बाड़ा ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि यह चेकडैम ग्रामीणों के खेतों, आजीविका और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है. इसके निर्माण से सिंचाई सुविधा सुदृढ़ होगी. भू-जल स्तर में सुधार आयेगा तथा पशुपालन व सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. विधायक ने कहा कि बगई नाला पर चेकडैम इस क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरत थी. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुन उनके समाधान का भरोसा दिलाया. महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए विधायक ने कहा कि यह योजना महिलाओं व किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष जेफरेन केरकेट्टा, ओबीसी जिलाध्यक्ष शिव केशरी, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, मुखिया मुंश खेस, मुखिया राहुल रोहित तिग्गा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, नोवेल मिंज, संजय तिर्की, मनोहर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के बाद विधायक ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola