ePaper

चैती दुर्गा पूजा समिति का किया गया पुनर्गठन

Updated at : 18 Feb 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
चैती दुर्गा पूजा समिति का किया गया पुनर्गठन

चैती दुर्गा पूजा समिति का किया गया पुनर्गठन

विज्ञापन

सिमडेगा. सलडेगा स्थित श्री देवी गुड़ी मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में आगामी चैती दुर्गा पूजा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वप्रथम संरक्षक मंडल का गठन किया गया, जिसमें बद्रीनाथ वर्मा, अखिलेश सिंह, लहरू सिंह, देवेंद्र चौधरी, मनोज सिंह, रमेश महतो, जय प्रकाश कुमार, शिवशंकर राम, राजू सिंह व विनोद कुमार साहू को संरक्षक बनाया गया. अभय विश्वकर्मा को अध्यक्ष चुना गया. जगदीश सिंह, निरंजन प्रसाद, नवीन सिंह एवं अजय वर्मा को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार चंचल को सचिव, संदीप महतो, विष्णु हजाम व प्रेमजीत महतो को सह सचिव, अशोक कुमार महतो को कोषाध्यक्ष, विक्रम महतो को उप कोषाध्यक्ष, आनंद जायसवाल, इंद्रदेव प्रसाद, कृष्णा भारती व अखिलेश प्रसाद को संगठन मंत्री, तरुण कुमार एवं मुरारी प्रसाद को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, अरुण सिंह को मुख्य सलाहकार, नागेंद्र पाठक, दिलीप महतो, गणेश महतो, अरविंद श्रीवास्तव, राजेंद्र महतो, रंजीत महतो, मिथुन सिंह, अमित केसरी, लक्ष्मी प्रसाद, मितेश सिंह, संतोष प्रसाद, रोहित महतो, शिवम महतो, राजकुमार, राजा ठाकुर, महावीर एवं नंदलाल महतो को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया. इसके अलावा आलोक सिंह, हरि कुमार, पंकज महतो, विशाल ठाकुर, विनय वर्मा, रोहित सिंह, अमित महतो, सूरज महतो, पुष्पकांत शर्मा, कलेश महतो, दीपू गुप्ता, विवेक सिंह,अनिरुद्ध सिंह, संतोष महतो, मुकेश, रितेश प्रसाद, सौरभ कुमार, अजय प्रसाद व भोला महतो समेत अन्य लोगों को समिति का सदस्य बनाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा. पूजा पंडाल की आकर्षक सजावट,प्रतिमा निर्माण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और पूजा को सफल बनाने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola