सिमडेगा में 40 किलो संदिग्ध मांस बरामद, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भेजा जेल
मामले की जानकारी देते इंस्पेक्टर | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु हत्या मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सहाय कुल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा.
सिमडेगा. सिमडेगा. जलडेगा थाना क्षेत्र के रेंगारबेड़ा गाड़ाटोली से गाय जैसे पशु की हत्या कर मांस बेचने का एक मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सहाय कुल्लू (42 वर्ष), पिता प्रदीप कुल्लू उर्फ फिरू, निवासी रेंगारबेड़ा गाड़ाटोली को गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गुप्त सूचना पर हुई थी छापेमारी
इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि 28 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रेंगारबेड़ा गाड़ाटोली में उरवस लकड़ा एवं अन्य लोग मिलकर पशु का वध कर मांस की बिक्री कर रहे हैं. सूचना का सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने एक टीम गठित की.
पुलिस निरीक्षक जलडेगा और पुअनि किशोर कुमार के नेतृत्व में टीम ने शाम करीब छह बजे गांव में छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही भागने लगे लोग
पुलिस के अनुसार, जैसे ही पुलिस को देखा, तो कुछ लोग फौरन मौके से दुम दबाकर भागने लगे. भगदड़ का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछा कर जोजा खलखो (48 वर्ष) और सुरेश कुमार टोप्पो (62 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल से करीब 40 किलोग्राम संदिग्ध पशु का मांस बरामद हुआ था. इसके अलावा, मांस काटने में इस्तेमाल होने वाले चाकू और अन्य औजार जैसी सामग्री भी जब्त की गयी थी.
फरार आरोपी की तलाश में जारी थी छापेमारी
इस संबंध में बांसजोर ओपी थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने सहाय कुल्लू को गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें: Simdega: ढाबे में लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपियों ने इंस्पेक्टर को ही बना लिया बंधक
छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी थे शामिल
छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक जलडेगा अंचल, पुअनि दीपेश कुमार (प्रभारी बांसजोर), पुअनि वीरेन्द्र मुर्मू, सअनि बुधवा मुंडा तथा रिजर्व गार्ड शामिल थे.
ये भी पढ़ें: मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों का जलवा, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए