Simdega: ढाबे में लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपियों ने इंस्पेक्टर को ही बना लिया बंधक

Updated:
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते इंस्पेक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के बांसजोर ओपी में पुलिस अधिकारी को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

सिमडेगा. पुलिस ने लूटपाट, मारपीट और एक पुलिस अधिकारी को बंधक बनाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये घटनाएं बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा गांव स्थित गोगदा ढाबा में हुई थीं. गिरफ्तार आरोपियों में पतरापाली निवासी विजय नायक (42 वर्ष) और बजरंग नायक (26 वर्ष) शामिल हैं. दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, पुलिस ने बांसजोर ओपी कांड संख्या 67/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. घटना के दौरान तत्कालीन बांसजोर ओपी प्रभारी पुअनि विनय कुमार को सूचना मिली थी कि तरगा स्थित गोगदा ढाबा में लूटपाट और मारपीट हुई है. सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

जब पुलिस अधिकारी को ही बनाया गया था बंधक

मौके पर पहुंचने पर ढाबा क्षतिग्रस्त मिला. वहां ढाबा संचालक सुखजींदर सिंह और स्टाफ परगट सिंह के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे. पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने ओपी प्रभारी को ही पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की. आरोपियों ने ओपी प्रभारी को काफी देर तक बंधक बनाए रखा. इस मारपीट के परिणामस्वरूप ओपी प्रभारी को चोटें आई थीं, हालांकि चोटों की गंभीरता का तत्काल पता नहीं चल सका. आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस पदाधिकारी का पर्स और सरकारी मोबाइल भी छीन लिया.

बड़े अधिकारियों को दी गयी सूचना

घटना के बाद बड़े अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ओपी प्रभारी, ढाबा संचालक तथा स्टाफ को मुक्त कराया.

अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के दौरान इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इसी क्रम में पुलिस ने विजय नायक और बजरंग नायक को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी अभियान जारी है और इस सफलता में कई पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस के अनुसार, इन गिरफ्तारियों में मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्य महत्वपूर्ण रहे, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों का पता चला और उन्हें दबोचा गया.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप में COE का दबदबा, पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चैंपियन

इनकी रही अहम भूमिका

छापामारी दल में जलडेगा अंचल के पुलिस निरीक्षक, बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार, पुअनि वीरेंद्र मुर्मू, सअनि बुधवा गुंडा सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों का जलवा, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola