आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने लंबित भुगतान पर जताया रोष, सीडीपीओ को देंगी ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सेविकाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बैठक की. बढ़ा हुआ मानदेय, मोबाइल रिचार्ज और गैस की राशि का समय पर भुगतान न होने से वे नाराज हैं. अपनी समस्याओं के समाधान के लिए वे सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

सिमडेगा.अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बैठक हुई. इसमें सेविका-सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर चर्चा की. इस दौरान बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिलने, मोबाइल रिचार्ज की राशि का भुगतान नहीं होने, चावल वितरण में कथित अनियमितता, गैस की राशि समय पर नहीं मिलने और इंसेंटिव का भुगतान लंबित रहने जैसे मुद्दे उठाये गये.

विज्ञापन

सेविकाओं ने कहा कि वे केंद्र संचालन और विभागीय कार्यों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन बुनियादी समस्याओं के समाधान और समय पर भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. बैठक में विभागीय कार्यों के लिए जरूरी मोबाइल रिचार्ज और गैस की राशि समय पर नहीं मिलने पर भी सवाल उठाया गया. मानदेय वृद्धि का लाभ नहीं मिलने और इंसेंटिव राशि के भुगतान में देरी पर विभाग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गयी.

चावल वितरण में अनियमितता के आरोपों को लेकर व्यवस्था की जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही गयी. बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जल्द ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola