Simdega News : सड़क किनारे बैठे पति-पत्नी को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत, कार में सवार चार लोग भी हुए घायल

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Jun 2021 1:38 PM

विज्ञापन

अपराह्न लगभग 3.30 बजे राउरकेला से सिमडेगा की ओर तेज रफ्तार जा रही आइ-10 कार जेएच 01डीए 5806 ने पति पत्नी को चपेट में लेते हुए एक पेड़ से टकरा गयी. कार की चपेट में आने से अमासी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि ललित नायक की रेफरल अस्पताल ठेठइटांगर में मौत हो गयी.

विज्ञापन

ठेठईटांगर : ठेठईटांगर थाना क्षेत्र केरया चमन चौक के निकट सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर कार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गयी, जबकि कार में सवार चार लोग भी घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक ठेठईटांगर थाना क्षेत्र केरया चमन चौक के समीप मुख्य पथ के किनारे ठेठईटांगर बखरी टोली निवासी ललित नायक उम्र लगभग 55 वर्ष एवं उसकी पत्नी आमासी देवी उम्र लगभग 50 वर्ष बैठे हुए थे.

अपराह्न लगभग 3.30 बजे राउरकेला से सिमडेगा की ओर तेज रफ्तार जा रही आइ-10 कार जेएच 01डीए 5806 ने पति पत्नी को चपेट में लेते हुए एक पेड़ से टकरा गयी. कार की चपेट में आने से अमासी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि ललित नायक की रेफरल अस्पताल ठेठइटांगर में मौत हो गयी.

कार में सवार पुष्पा डुंगडुंग उम्र लगभग 32 वर्ष, संगीता डुंगडुंग उम्र लगभग 35 का पैर टूट गया है. एक बच्ची उम्र लगभग आठ वर्ष और कार चालक बारला नामक व्यक्ति को छाती में चोट आयी है. उक्त चार घायलों को भी एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola