अभाविप कार्यकर्ताओं ने बांटे पेन व टॉफी

Updated:
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने बांटे पेन व टॉफी

विज्ञापन

सिमडेगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर के विभिन्न मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों में सेवार्थ विद्यार्थी कार्य के अंतर्गत पेन व चॉकलेट का वितरण किया गया. साथ ही परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया. परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के बैनर तले यह सेवा कार्य संपन्न कराया. परीक्षा के तनावपूर्ण समय में इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली. प्रदेश सह मंत्री संतोषी कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं तनावमुक्त होकर परीक्षा में शामिल हों. बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थी बिल्कुल तनाव न लें. कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री संतोषी कुमारी, नगर मंत्री जयंत पंडा, सुखवंती कुमारी, प्रियंशी कुमारी, तुलसी कुमारी समेत विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता शामिल थे.

शिक्षकों ने ली प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता

सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई ठेठईटांगर की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त सहायक आचार्य व अंतर जिला के तहत अन्य जिलों से ट्रांसफर करा कर सिमडेगा आये सहायक शिक्षकों को संघ की सदस्यता दिलायी व माला पहना कर स्वागत किया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में लोकेंद्र सिंह, जगन मांझी, सहदेव मांझी और अनीता सोरेंग शामिल हैं. जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि संघ शिक्षकों के विकट परिस्थितियों में सहयोग, सुरक्षा व संघर्ष करता है. उन्होंने कहा कि संघ हमेशा जिले के सभी शिक्षकों को एक परिवार के रूप में देखता है. इस परिवार के हर सदस्यों के सुख दुख में शामिल होना संघ का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि किसी शिक्षक को कोई समस्या हो, तो वह मुझसे संपर्क कर बतायें, इनका समाधान निश्चित होगा. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, अरविंद बा, जितेंद्र प्रसाद, सूरज कुमार, पाबेरूस टोप्पो, सूरजमल मेहर, अनुरंजन डुंगडुंग आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola