मां सरस्वती की पूजा की गयी

Published at :05 Feb 2014 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
मां सरस्वती की पूजा की गयी

बानो (सिमडेगा) : बानो व लचरागढ़ में सरस्वती पूजा धूमधाम से हुई. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. बानो मुख्य चौक में नवयुवक संघ के तत्वावधान में पूजा पंडाल का […]

विज्ञापन

बानो (सिमडेगा) : बानो व लचरागढ़ में सरस्वती पूजा धूमधाम से हुई. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. बानो मुख्य चौक में नवयुवक संघ के तत्वावधान में पूजा पंडाल का निर्माण किया गया.

बानो बाल विकास, मध्य विद्यालय, एसएस उच्च विद्यालय, पुबड़ा, नौमील, जराकेल में भी पूजा धूमधाम से हुई. मौके पर कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लचरागढ़ में शिव शक्ति संघ, लचरागढ़ पुराना पंचायत भवन, चटकटोली, विवेकानंद विद्या मंदिर में छात्रों ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola