कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की

Published at :21 Jan 2014 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की

सिमडेगा : पालकी तेतरटोली में आजसू पार्टी की बैठक चैतु पहान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सिमडेगा विधान सभा प्रभारी दीपा बड़ाइक मुख्य रूप से उपस्थित थी. बैठक में दीपा बड़ाइक को आगामी विधान सभा चुनाव के लिए सिमडेगा विधान सभा उम्मीदवार के रूप में परिचय कराया गया. बैठक में ग्रामीणों ने दीपा बड़ाइक […]

विज्ञापन

सिमडेगा : पालकी तेतरटोली में आजसू पार्टी की बैठक चैतु पहान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सिमडेगा विधान सभा प्रभारी दीपा बड़ाइक मुख्य रूप से उपस्थित थी. बैठक में दीपा बड़ाइक को आगामी विधान सभा चुनाव के लिए सिमडेगा विधान सभा उम्मीदवार के रूप में परिचय कराया गया.

बैठक में ग्रामीणों ने दीपा बड़ाइक को चुनाव में समर्थन करने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर आजसू पार्टी के नीति व सिद्धांतों को ग्रामीणों के समक्ष रखा गया. साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. बैठक के दौरान कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

बैठक में मुख्य रूप से चैतु पहान, मांगा लोहरा, विटवा नायक, इंदर नायक, जगमोहन नायक,चंद्रकिशोर सिंह, दीनबंधु सिंह, बचु सिंह, रमेश गोप, संतोष सिंह, विनो सिंह, राहुल सिंह, महेंद्र सिंह, हरखनाथ गोप, राजेंद्र सिंह, नधु लोहरा, करमचंद यादव,श्यामनंद पहान, प्रकाश कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola