बोलबा में अवैध रूप से हो रही है पत्थरों की तोड़ाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2016 9:30 AM
बोलबा़ : प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर वन क्षेत्रो में अवैध रूप से पत्थरों की तोड़ाई बेरोक-टोक जारी है. अवैध रूप से हो रहे पत्थरों की तोड़ाई के कारण छोटे-छोटे टीले समाप्त हो रहे हैं, वहीं उक्त अवैध कारोबार में लगे लोग मालामाल हो रहे है. जानकारी के मुताबिक, प्रखंड के लेटाबेडा, सुगाडोगर, कछूपानी, घरसा, […]
बोलबा़ : प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर वन क्षेत्रो में अवैध रूप से पत्थरों की तोड़ाई बेरोक-टोक जारी है. अवैध रूप से हो रहे पत्थरों की तोड़ाई के कारण छोटे-छोटे टीले समाप्त हो रहे हैं, वहीं उक्त अवैध कारोबार में लगे लोग मालामाल हो रहे है. जानकारी के मुताबिक, प्रखंड के लेटाबेडा, सुगाडोगर, कछूपानी, घरसा, बुढापहाड़, अलिुगुड़, कुंदूरमुंडा व कादोपानी गांव के जंग्लों में अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है. प्रखंड के तीन लोगों को पांच साल पहले लीज मिला था.
इधर, प्रखंड में किसी भी लीजधारी के लीज पट्टा का नवीकरण नहीं हुआ है, किंतु क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थरों की तोड़ाई की जा रही है. लोगों का मानना है कि इस ओर वन विभाग अंजनान बना हुआ है. इधर, अंचल निरीक्षक संतोष पंडा ने बताया कि प्रखंड में एक भी लीजाधारी नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










