रामरेखाधाम में मेला आज से, तैयारी पूरी

Published at :15 Nov 2013 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
रामरेखाधाम में मेला आज से, तैयारी पूरी

सिमडेगा : रामरेखाधाम में लगने वाले ऐतिहासिक मेला 15 नवंबर से आरंभ होगा. मेला का समापन 18 नवंबर को होगा. इस ऐतिहासिक मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. प्रशासन द्वारा भी मेले में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दिये गये हैं. वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस जवानों की तैनाती कर […]

विज्ञापन

सिमडेगा : रामरेखाधाम में लगने वाले ऐतिहासिक मेला 15 नवंबर से आरंभ होगा. मेला का समापन 18 नवंबर को होगा. इस ऐतिहासिक मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. प्रशासन द्वारा भी मेले में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दिये गये हैं. वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गयी है.

पेयजल आपूर्ति हेतु पानी की टंकी की साफसफाई करायी गयी है. कुंड, तालाब एवं अन्य स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है. यातायात पर नियंत्रण रखने के लिये कई उपाय किये गये हैं. साथ ही रोड के किनारे मोरम मिट्टी की भराई करायी गयी है, ताकि वाहनों को आनेजाने में असुविधा नहीं हो. मेले में चिकित्सा व्यवस्था के भी प्रबंध किये गये हैं.

मेले में जीवन रक्षक दवाओं के साथ मेडिकल टीम उपस्थित रहेगी. प्रकाश की भी उचित व्यवस्था की गयी है. बस स्टैंड में भी खराब पड़े वेपर लाइट को ठीक किया गया है. रामरेखा मेला तक जाने के लिये प्रत्येक व्यक्ति 25 रुपये भाड़ा निर्धारित किया गया है. इससे अधिक भाड़ा नहीं लेने का निर्देश बस कर्मियों को दिया गया है. मेले के इर्दगिर्द अवैध रूप से शराब की चुलाई एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola