19 गोवंशीय पशु बरामद, दो पिकअप व स्विफ्ट कार जब्त

Updated:
विज्ञापन

केरसई थाना क्षेत्र के चौराटांड़ में केरसई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंशीय पशुओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया.

विज्ञापन

सिमडेगा. केरसई थाना क्षेत्र के चौराटांड़ में केरसई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंशीय पशुओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया. केरसई थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 19 गोवंशीय पशुओं को जब्त कर लिया. मौके से पुलिस ने दो पिकअप वाहन भी जब्त किया है. जिसमें पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा था. इसके अलावा तस्करों द्वारा उपयोग की जा रही एक स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गये. थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि केरसई थाना क्षेत्र में अवैध धंधे, जुआ, शराब और पशु तस्करी किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी. ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित रखा गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.मौके पर एएसआई अवधेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola