गोलीकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमडेगा थाना के सामने गत 30 नवंबर को गोलीकांड में शामिल एक अन्य आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम कोका बताया गया है. ज्ञात हो कि 30 नवंबर की रात करीब आठ बजे हमलावरों ने थाना के सामने डिजिटल […]
सिमडेगा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमडेगा थाना के सामने गत 30 नवंबर को गोलीकांड में शामिल एक अन्य आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम कोका बताया गया है. ज्ञात हो कि 30 नवंबर की रात करीब आठ बजे हमलावरों ने थाना के सामने डिजिटल फोटो कॉपी की दुकान चला रहे पवन साहू पर अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गये.
जानकारी के अनुसार, पवन साहू एवं सहाल साहू टुकुपानी निवासी के बीच जमीन विवाद चल रहा था. 30 नवंबर को ही सिमडेगा कोर्ट से पवन साहू के पक्ष में निर्णय आया था. जमीन जायदाद हाथ से निकलता देख सहाल साहू ने अपने अन्य मित्रों के साथ मिल कर पवन साहू पर अंधाधुंध फायरिंग करायी.
उक्त मामले में पहले ही पुलिस ने टुकुपानी निवासी सहाल साहू व श्रवण महत्व सहित रांची निवासी दीपू लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इधर, उक्त घटना में छानबीन करते हुए गोलीकांड के एक अन्य आरोपी कोका को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




