कैलेंडर में दिखेगी हॉकी सिमडेगा की छवि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2020 12:35 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : देश को कई दर्जन अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी देने वाले सिमडेगा जिला को आज राज्य ही नहीं, बल्कि देश में हॉकी के नर्सरी के नाम से जाना जाता है. वर्तमान में भी जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में अपने खेल का जौहर दिखा रही हैं. जिला […]
विज्ञापन
सिमडेगा : देश को कई दर्जन अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी देने वाले सिमडेगा जिला को आज राज्य ही नहीं, बल्कि देश में हॉकी के नर्सरी के नाम से जाना जाता है. वर्तमान में भी जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में अपने खेल का जौहर दिखा रही हैं.
जिला प्रशासन तथा हॉकी सिमडेगा के सहयोग से बालक-बालिका हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा हॉकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.
शहरी क्षेत्र स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. गुरुवार को एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक-बालिकाओं से मिलने जिला खेल पदाधिकारी मो शहजाद परवेज पहुंचे. उन्होंने खेल के प्रति बच्चों की प्रोत्साहित किया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 कैलेंडर के लिए हॉकी सिमडेगा का फ़ोटोग्राफ खेल विभाग द्वारा मांगा गया है. इस वर्ष खेल विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेंडर में हॉकी सिमडेगा की भी छवि नजर आयेगी. उन्होंने कहा कि यह आप सभी की मेहनत का परिणाम है.
हॉकी सिमडेगा का फोटो कैलेंडर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगा तथा सिमडेगा को एक अलग पहचान दिलायेगी. उन्होंने बच्चों से कहा कि इसी तरह आप सभी हॉकी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें. इस दौरान हॉकी खेल रहे बच्चों की तसवीर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा ली गयी. उक्त तसवीर को खेल विभाग को भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




