सड़क किनारे मृत मिली डेढ़ दर्जन बकरियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 12:16 AM
जलडेगा : बांसजोर प्रखंड के तरगा, पतरापाली, तेतरटोली, नवाटोली व कछुपानी आदि गांव में सड़क किनारे लगभग डेढ़ दर्जन बकरियां मृत पड़ी मिली. ये बकरियां कैसे मरी और किसकी थी, इसके बारे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं है. गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों ने इन्हें देखा, तो इसकी सूचना गांव वालों को दी गयी. सूचना […]
जलडेगा : बांसजोर प्रखंड के तरगा, पतरापाली, तेतरटोली, नवाटोली व कछुपानी आदि गांव में सड़क किनारे लगभग डेढ़ दर्जन बकरियां मृत पड़ी मिली. ये बकरियां कैसे मरी और किसकी थी, इसके बारे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं है. गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों ने इन्हें देखा, तो इसकी सूचना गांव वालों को दी गयी. सूचना पर बांसजोर ओपी रवि कुमार, तरगा मुखिया मार्टिन टेटे, भाजपा नेता बुद्धदेव प्रधान सहित अन्य लोग पहुंचे. उक्त लोगों ने ग्रामीणों को मृत बकरियों का मांस नहीं खाने की सलाह दी.
उन्हें दफनाने को कहा. ग्रामीणों ने बताया कि पतराटोली में चार, पतरापाली में पांच, तेतरटोली में पांच, नवाटोली में चार और कछुपानी में दो मृत बकरियां पड़ी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










