मिट्टी जांच कर रासायनिक खाद का उपयोग करें किसान : डॉ शंकर सिंह

Updated:
विज्ञापन

बानो : बानो प्रखंड के पबुड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारत सरकार कृषि सहकारिता एवं कृषि कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं रसायन व उर्वरक मंत्रालय के सौजन्य से किसानों के लिए संतुलित उर्वरक प्रयोग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अशोक चौधरी, प्रखंड प्रमुख सेवानी […]

विज्ञापन

बानो : बानो प्रखंड के पबुड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारत सरकार कृषि सहकारिता एवं कृषि कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं रसायन व उर्वरक मंत्रालय के सौजन्य से किसानों के लिए संतुलित उर्वरक प्रयोग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अशोक चौधरी, प्रखंड प्रमुख सेवानी बरजो, परियोजना निदेशक आत्मा कृष्ण बिहारी, क्षेत्रीय विकास अधिकारी एमएम खान व वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों को रसायन व उर्वरक संबंधी व मिट्टी जांच की जानकारी दी गयी. कृषि वैज्ञानिक डॉ शंकर सिंह ने कहा कि किसान मिट्टी जांच कर रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल करें. मिट्टी की उर्वरा शक्ति में गिरावट न हो, साथ ही पर्यावरण सुरक्षित रहे, इसके लिए किसान मिट्टी की जांच अवश्य करें. अधिक उत्पादन की चाह में किसान अनुचित उर्वरकों का इस्तेमाल न करें. इससे खेत और पर्यावरण दोनों को क्षति होगी. जागरूकता कार्यक्रम में बानो व जलडेगा के सैकड़ों किसान उपस्थित थे. इस अवसर पर बीटीएम सोशन प्रतिमा कुजूर ,कन्हैया लाल साहू, सुनील टोपनो व रंथा यादव के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola