सिमडेगा : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का निधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह सेवानिवृत्त शिक्षक मसीहदास बा (70) का गुरुवार की सुबह बुधराटोली स्थित घर पर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास केरसई के बोंदोबरी में किया गया. मसीहदास बा की तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची से दिखा कर लाया गया था. […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह सेवानिवृत्त शिक्षक मसीहदास बा (70) का गुरुवार की सुबह बुधराटोली स्थित घर पर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास केरसई के बोंदोबरी में किया गया.
मसीहदास बा की तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची से दिखा कर लाया गया था. वे हॉकी सिमडेगा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे. उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी. काफी संख्या में लोग बुधराटोली स्थित आवास पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया. अंतिम संस्कार केरसई के बोंदोबरी में किया गया.गांव के लोग भी उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में शामिल हुए. उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर होने वाले कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन