सिमडेगा जिला बल की कुक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

रातू में चार वर्ष से किराये के घर में रह रही थी 20 अगस्त को 10 दिन की छुट्टी में आयी थी रातू :काठीटांड़ चौक स्थित एसबीआइ के समीप शिव दयाल भगत के घर में किरायेदार के रूप में रहनेवाली सुनीता धान (30) ने रविवार को दुपट्टा के सहारे पंखा में लटक कर आत्महत्या कर […]

विज्ञापन

रातू में चार वर्ष से किराये के घर में रह रही थी

आपके शहर में

विज्ञापन
20 अगस्त को 10 दिन की छुट्टी में आयी थी
रातू :काठीटांड़ चौक स्थित एसबीआइ के समीप शिव दयाल भगत के घर में किरायेदार के रूप में रहनेवाली सुनीता धान (30) ने रविवार को दुपट्टा के सहारे पंखा में लटक कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, सुनीता धान ग्राम मरहा, सिमरिया (चतरा) की रहने वाली थी. वह सिमडेगा जिला बल में कुक थी. काठीटांड़ में चार साल से किराया के घर में रह रही थी.
20 अगस्त को वह 10 दिन की छुट्टी लेकर रातू आयी थी. रविवार को दिन के करीब 11 बजे उसका पति बिनोद केरकेट्टा दवा लेने काठीटांड़ गया था. आधा घंटा बाद लौटा, तो दरवाजा बंद देख कर उसने आवाज लगायी. पर कोई जवाब नहीं मिला. बाद में धक्का देकर दरवाजा खोल दिया.
बिनोद अंदर गया, तो देखा कि सुनीता दुपट्टा के सहारे पंखा से लटक रही है. वह उसे नीचे उतार कर रिम्स ले जाने लगा, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद बिनोद परिजनों से विचार कर सुनीता के शव को मरहा (चतरा) ले गया. वहां गांव वालों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है, तब वह सोमवार को शव रातू थाना ले आया.
बिनोद के अनुसार, सुनीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसने कहा कि घटना में किसी का कोई दोष नहीं है. इस संबंध में रातू थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola