महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रेन में आम बेचती है महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी बानो : बानो स्टेशन के समीप ही एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी हसनु अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि पकरा की एक महिला टाटा-झारसगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में […]
विज्ञापन
ट्रेन में आम बेचती है महिला
आपके शहर में
विज्ञापन
ट्रेन का इंतजार कर रही थी
बानो : बानो स्टेशन के समीप ही एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी हसनु अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि पकरा की एक महिला टाटा-झारसगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में आम की बिक्री करती है. सोमवार को ट्रेन लेट रहने के कारण वह बानो स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रही थी.
शाम होने के कारण स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठी थी. इस क्रम में बानो निवासी एक व्यक्ति आया और काम का भाव पूछा. आम को घर पहुंचा देने की बात कह कर महिला को समीप के एक कमरे (रेलवे का नहीं) में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने महिला को रात भर कमरे में रखा. आम लेने के बाद उस महिला को उसने दो हजार रुपया दिया.
सुबह में महिला ने स्टेशन में लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद महिला ने बानो थाना जाकर शिकायत दर्ज करायी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने हसनु अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सिमडेगा भेज दिया. इधर, सुबह जब महिला ने व्यापारियों काे नोट दिखाया, ताे वह भारतीय मनोरंजन बैंक का कूपन निकला. नोट को पीड़िता ने बानो आरक्षी निरीक्षक को भी दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन