पुआल माचा में आग लगाने से गांव में तनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 2:40 AM
पुलिस मामले को सुलझाने का कर रही है प्रयास बानो : प्रखंड के निमतुर में चौकीदार हरिनाथ सिंह के पुआल के मचान में किसी ने आग लगा दी. इससे गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले काे सुलझाने का प्रयास कर रही है. घटना बुधवार रात की है. हरिनाथ सिंह ने मामले की जानकारी […]
पुलिस मामले को सुलझाने का कर रही है प्रयास
बानो : प्रखंड के निमतुर में चौकीदार हरिनाथ सिंह के पुआल के मचान में किसी ने आग लगा दी. इससे गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले काे सुलझाने का प्रयास कर रही है. घटना बुधवार रात की है. हरिनाथ सिंह ने मामले की जानकारी बानो थाना को दी. इसके बाद गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी सुभाष चंद सिंह, एएसआई रूप कमल लकड़ा व एएसआई रमेश पांडेय निमतुर पहुंचे आैर मामले की जानकारी ली.
इधर, पुआल का मचान जला देने से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया. बाद में गांव में ग्रामीणों व प्रशासन की बैठक हुई. बैठक में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका. हरिनाथ सिंह ने बताया कि उसके घर में अक्सर पत्थर फेंक कर परेशान किया जा रहा है. पत्थर में कागज लिपटा रहता है, जिसमें गलत शब्द लिखा होता है. पत्थर फेंकने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है. हरिनाथ सिंह ने बताया कि घटना में पड़ोस के लोगों का ही हाथ है.
इधर, मामले को लेकर पूर्व में भी गांव में बैठक की गयी थी, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका. इसके बाद दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया, जहां मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पत्थर फेंकने व पुआल माचा जलाने वालों के बारे पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










