समय सीमा के अंदर विद्युतीकरण कार्य को पूरा करें : राहुल पुरवार
सिमडेगा : परिसद भवन में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार ने जिला में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, कार्यरत सभी एजेंसी को विद्युतीकरण का कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि जहां भी पावर सब स्टेशन […]
सिमडेगा : परिसद भवन में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार ने जिला में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, कार्यरत सभी एजेंसी को विद्युतीकरण का कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करने का आदेश दिया.
आपके शहर में
उन्होंने कहा कि जहां भी पावर सब स्टेशन का निर्माण होना है, उसे समय पर पूरा करायें. विद्युतीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अविलंब संबंधित पदाधिकारी से संपर्क करें. उपायुक्त को भी समस्याओं से अवगत करायें. बिजली के तार ले जाने में पेड़ों की छंटनी करने की अगर आवश्यकता होती है, तो डीएफओ से समन्वय स्थापित कर कार्यों को पूर्ण करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए