गाजे-बाजे के बीच निकली शोभायात्रा

Updated at : 16 Apr 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
गाजे-बाजे के बीच निकली शोभायात्रा

सिमडेगा : प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा का समापन हो गया. विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गयी. चैती दुर्गा पूजा का आयोजन सलडेगा स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर एवं ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया था. सोमवार को दोनों स्थलों से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल लोग भक्ति […]

विज्ञापन

सिमडेगा : प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा का समापन हो गया. विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गयी. चैती दुर्गा पूजा का आयोजन सलडेगा स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर एवं ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया था. सोमवार को दोनों स्थलों से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. श्रद्धालु मुख्य पथ, प्रिंस चौक, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक होते हुए भट्ठीटोली तक गये.

यहां से वापस मुख्य पथ, झूलन सिंह चौक होते हुए सामटोली तक गये. इसके बाद छठ तालाब में मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया. सलडेगा से निकाली गयी शोभायात्रा में मनोज सिंह, अरुण सिंह, मनोज चौबे, लहरू सिंह, जगदीश सिंह, मनोज षाड़ंगी, निरंजन प्रसाद, अभय विश्वकर्मा, नागेंद्र पाठक, दिलीप महतो, राकेश कुमार चंचल, आलोक सिंह, देवलाल महतो, आनंद जायसवाल, मितेश सिंह, संदीप महतो, गणेश महतो, विक्रम महतो, अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश प्रसाद, मिथुन सिंह, पंकज साहू, मुकेश मिश्रा, महावीर महतो, चंद्रमोहन महतो, अमित केसरी, विष्णु हजाम, पिंटू सिंह आदि शामिल थे.
वहीं ठाकुरटोली से निकाली गयी शोभायात्रा में रामकैलाश राम, योगेंद्र मेहरा, नागेश्वर रविदास, सुनील कुमार, संजय पठान, प्रदीप साहा, सोनू सिंह, विकास वर्मा के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत कई स्थानों पर किया गया. प्रिंस चौक में नवज्योति नवयुक संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा, सोनारटोली में आनंद सोनी द्वारा, इलाहाबाद बैंक के निकट सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा, महावीर चौक में रामनवमी प्रबंधन समिति व तूफान क्लब द्वारा पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola