सरना स्थल पर की गयी पूजा-अर्चना

Updated at : 09 Apr 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
सरना स्थल पर की गयी पूजा-अर्चना

सिमडेगा : प्रकृति पर्व सरहुल सिमडेगा जिले में धूमधाम से मनाया गया. सरना स्थलों पर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसकी शुरुआत सलडेगा स्थित सरना स्थल से की गयी. शोभा यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल लोग ढोल, नगाड़े की थाप पर थिरक रहे थे. वे अपने हाथों में पारंपरिक […]

विज्ञापन

सिमडेगा : प्रकृति पर्व सरहुल सिमडेगा जिले में धूमधाम से मनाया गया. सरना स्थलों पर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसकी शुरुआत सलडेगा स्थित सरना स्थल से की गयी. शोभा यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल लोग ढोल, नगाड़े की थाप पर थिरक रहे थे. वे अपने हाथों में पारंपरिक हथियार व सरना झंडा भी लिये हुए थे. साथ ही अबीर गुलाल लगा कर एक-दूसरे को सरहुल की बधाई दे रहे थे. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की झांकी के माध्यम से झारखंड की संस्कृति को दर्शाया जा रहा था.

शोभा यात्रा में शामिल लोग सरना स्थल टोंगरीटोली से निकल कर सलडेगा चौक, प्रिंस चौक, मुख्य पथ, झूलन सिंह चौक व महावीर चौक होते नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक गये. यहां से मुख्य पथ होते हुए पानी टंकी के निकट स्थित सरना स्थल पहुंचे. यहां पूजा-अर्चना के बाद सरना स्थल पर झंडा को स्थापित किया गया, फिर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
रात भर लोग मांदर, ढोल व नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते रहे. शोभा यात्र का नेतृत्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत, गुडलु उरांव, विजय उरांव, मनोज उरांव, सुबोध उरांव, माघी उरांव, संजय उरांव, जीवन कुमार तिर्की, विनोद कच्छप, ललिता उरांव, बसंत सोरेंग आदि कर रहे थे. शोभा यात्रा में विधायक विमला प्रधान, विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी के अलावा लोहरा समाज, घांसी समाज, गोंड समाज, बड़ाइक समाज, चक्रीय विकास संस्थान के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल हुए. शोभा यात्रा से पूर्व सलडेगा स्थित सरना स्थल पर बाबूलाल पाहन पूजा-अर्चना करायी गयी.
सखुआ के पेड़ के निकट झंडा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गयी. पहानों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करायी. मौके पर एसडीओ जगबंधु महथा, एसडीपीओ राज किशोर, पुलिस इंस्पपेक्टर राजेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत, विजय उरांव,मनोज उरांव व राजेंद्र साहू के अलावा काफी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे.
कई स्थानों पर किया गया स्वागत : शोभा यात्रा में शामिल लोगों का कई स्थानों पर स्वागत किया गया. प्रिंस चौक के निकट दुर्गा पूजा समिति द्वारा, बीरू भवन के निकट विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव सहित अन्य सदस्यों द्वारा लोगों का स्वागत किया गया. यहां लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. साथ ही सरना समिति के सदस्यों को माला पहना कर सम्मानित किया. झूलन सिंह चौक के निकट क्षत्रिय महासभा द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया.
बस स्टैंड के निकट तूफान क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं अन्य सदस्यों द्वारा एवं महावीर चौक के निकट रामनवमी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया. लोगों के लिए पेयजल व चना की व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा मारवाड़ी समाज सहित अन्य संस्थानों द्वारा भी पेयजल की व्यवस्था की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola