अनूप मेडिकल में लगी आग, 15 लाख का नुकसान
Updated at : 24 Mar 2019 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

शॉट सर्किट के कारण लगी आग सिमडेगा : शहरी क्षेत्र की दवा दुकान अनूप मेडिकल हॉल में शॉट सर्किट से आग लग गयी. आग से करीब 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान है. ज्ञात हो कि अनूप मेडिकल हॉल सदर अस्पताल के बगल में मुख्य पथ पर अवस्थित है. रात करीब 12.30 बजे कुछ […]
विज्ञापन
शॉट सर्किट के कारण लगी आग
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र की दवा दुकान अनूप मेडिकल हॉल में शॉट सर्किट से आग लग गयी. आग से करीब 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान है. ज्ञात हो कि अनूप मेडिकल हॉल सदर अस्पताल के बगल में मुख्य पथ पर अवस्थित है. रात करीब 12.30 बजे कुछ लाेगों ने दुकान से धुआं उठता हुआ देखा.
इसके बाद देखते ही देखते कई लोग जमा हो गये. उन्होंने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए, फिर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी.
अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची, तब आग पर काबू पाया गया. आग से दुकान के अंदर एक बड़ा हिस्सा जल कर पूरी तरह से राख हो गया है. दुकान के मालिक राधेश्याम मित्तल ने आगजनी की इस घटना में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है. दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था, किंतु आगजनी में सीसीटीवी कैमरा सहित मशीन भी जल कर राख हो गया. आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




