सिमडेगा : मेडिकल हॉल में लगी आग, करीब 15 लाख का नुकसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : सदर अस्पताल के सामने स्थित अनूप मेडिकल हॉल में शॉट शर्किट के कारण आग लग गयी, जिसमें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया.रात 12.30 बजे के करीब दुकान से धुआं निकलते हुए कुछ लोगों ने देखा. उसके बाद लोग वहां जमा होने लगे. आन-फानन में लोगों ने […]
विज्ञापन
।। रविकांत साहू ।।
आपके शहर में
विज्ञापन
सिमडेगा : सदर अस्पताल के सामने स्थित अनूप मेडिकल हॉल में शॉट शर्किट के कारण आग लग गयी, जिसमें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया.रात 12.30 बजे के करीब दुकान से धुआं निकलते हुए कुछ लोगों ने देखा. उसके बाद लोग वहां जमा होने लगे. आन-फानन में लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. इसी बीच अग्निशमन विभाग को भी बुलाया गया.
अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया. दुकान के अंदर एक बड़ा हिस्सा जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. आगजनी की घटना में दुकान के मालिक राधेश्याम मित्तल ने लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान होने का दावा किया.
दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था. किंतू आगजनी में सीसीटीवी कैमरा सहित मशीन भी जलकर राख हो गये. पुलिस ने दूसरे दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज निकाला, जिसमें किसी ब्यक्ति के आने-जाने का सबूत नहीं मिला. जांच में पाया गया कि आगजनी शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ. सीसीटीवी टीवी मॉनिटर के पास से शॉर्टशर्किट होने का अनुमान लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन