अपने को कमजोर नहीं समझें महिलाएं : बीएपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2019 1:41 AM

विज्ञापन

जलडेगा : ग्रामीण सेवा केंद्र में शनिवार को साक्षर महिला, सशक्त महिला विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जेएसएलपीएस की बीएपी ललिता हेमरोम व आइपीआरपी अनुपा किडो ने संगोष्ठी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. ललिता हेमरोम ने कहा कि महिलाएं अपने आप को कमजोर न समझें. महिलाएं शिक्षा पर विशेष जोर दे. शिक्षा […]

विज्ञापन

जलडेगा : ग्रामीण सेवा केंद्र में शनिवार को साक्षर महिला, सशक्त महिला विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जेएसएलपीएस की बीएपी ललिता हेमरोम व आइपीआरपी अनुपा किडो ने संगोष्ठी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. ललिता हेमरोम ने कहा कि महिलाएं अपने आप को कमजोर न समझें. महिलाएं शिक्षा पर विशेष जोर दे. शिक्षा के बिना विकास की कल्पना करना बेकार है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर मोर्चा पर आगे बढ़ रही है.

सेना, पायलट, इंजीनियरिंग सहित हर जगह कदम रख चुकी है. अनुपा किड़ो ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. रानी मिस्त्री असरांति लुगून ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कुपोषण पर जानकारी दी. मौके पर कई महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

इसके पश्चात लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए मतदान के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली गयी. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के सीसी बेलमति बोदरा, मंगेश्वर साहू, मारसेला तिग्गा, धर्मेंश व रवि सहित काफी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola