नागपुरी गीत-संगीत पर झूमे लोग

Updated at : 07 Mar 2019 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
नागपुरी गीत-संगीत पर झूमे लोग

बानो : प्रखंड के सोड़ा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर नागपुरी गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजीत टोपनो एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द बढ़ता है. सांस्कृतिक कार्यक्रम की […]

विज्ञापन

बानो : प्रखंड के सोड़ा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर नागपुरी गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजीत टोपनो एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द बढ़ता है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गायक जगदीश बड़ाइक ने वंदना गीत प्रस्तुत कर की. इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कश्यप, पन्ना लाल ओहदार, शिवशंकर सिंह, अटल बिहारी सिंह, सुरेश सिंह, संजय सिंह, जोलेन मुंडू, विनय कश्यप, नंदलाल कश्यप, उमेश सिंह, रूपेश बड़ाइक, महेश सिंह, मदन सिंह, बबलू सिंह, जगनारायण व तुसार सिंह के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola